Top Ad unit 728 × 90

Sanskrit Guide वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

नवीनतम पोस्ट

प्रश्नोत्तरी

मेघदूतम् के महत्वपूर्ण प्रश्न- IMPORTANT QUESTION OF MEGHDUTAM

 

मेघदूतम् के महत्वपूर्ण प्रश्न- IMPORTANT QUESTION OF MEGHDUTAM

 

                                       प्रिय  मित्रो! आप सभी का Sanskrit Guide में स्वागत है, दोस्तों सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में महाकवि कालिदास की कृति मेघदूतम् से प्रश्न पूछे जाते रहे है , अत: इसी विषय को ध्यान में रखते हुए आज की इस पोस्ट में मेघदूतम् के महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन किया है जो आपके आने वाले EXAMS- RPSC 1st ग्रेड LECTURER, RPSC 2nd GRADE, REET, UGC NET आदि की तैयारी के लिए सहायक सिद्ध होंगे



मेघदुतम महत्वपूर्ण प्रश्न



तो दोस्तों प्रस्तुत है आपके सामने मेघदूतम् काव्य के IMPORTENT QUESTIONS


प्रश्न-1-मेघदूतम् के लेखक कौन है?

उत्तर-महाकविकालिदास

प्रश्न-2-मेघदूतम् किस विधा की रचना है?

उत्तर-खण्डकाव्य/गीतिकाव्य

प्रश्न-3-मेघदूतम् का प्रधानरस क्या है?

उत्तर-विप्रलम्भ श्रृंगार

प्रश्न-4-मेघदूतम् मे कौन सा छंद है?

उत्तर-मन्दाक्रांता

प्रश्न-5-मेघदूतम् की रीति कौन सी है?

उत्तर-वैदर्भी रीति

प्रश्न-6-मेघदूतम् का  उपजीव्य है?

उत्तर-कथानक ब्रह्मवैवर्तपुराण व पद्मपुराण से  एवं दूत की कल्पना वाल्मीकिरामायण से

प्रश्न -7-मेघदूतम् का नायक कौन है?

उत्तर-यक्ष(हेममाली)

प्रश्न -8-मेघदूतम् की नायिका कौन है?

उत्तर-यक्षिणी(विशालाक्षी)

प्रश्न-9-किसने मेघदूत को शोकगीत कहा है?

उत्तर-डाँ. कीथ ने

प्रश्न-10-यक्ष को किसने शाप दिया ?

उत्तर-कुबेर ने

प्रश्न -11-यक्ष के शाप की अवधि क्या थी?

उत्तर- 1 वर्ष

प्रश्न-12-मेघदूतम् कितने भागों मे विभक्त है?

उत्तर- 2 भागों में

1-पूर्वमेघ

2-उत्तरमेघ

प्रश्न-13-यक्ष शापावधि मे कहां निवास कर रहा था?

उत्तर-रामगिरि आश्रम

प्रश्न-14-मेघदूतम् मे यक्ष कैसा नायक है?

उत्तर-धीरललित

प्रश्न-15- मेघदूतम् में यक्षिणी किस प्रकार की नायिका है?

उत्तर-स्वकीया एवं पद्मिनी

प्रश्न-16-मेघदूतम् मे कौन सा समास है?

उत्तर-बहुव्रीहि समास

प्रश्न-17-यक्षों के अधिपति कुबेर की राजधानी कहां है?

उत्तर-अलकापुरी

प्रश्न-18-अलकापुरी की स्थिति क्या है?

उत्तर-हिमालय पर्वत श्रृंखला के कैलाश नामक शिखर पर्वत पर

प्रश्न-19-मेघ की यात्रा मे सर्व प्रथम कौन सा प्रदेश पड़ता है?

उत्तर - माल प्रदेश

प्रश्न -20-मेघ के मार्ग मे पहली नदी कौन सी पड़ती है?

उत्तर-रेवा(नर्मदा)

प्रश्न-21-देवगिरि मे निवास करने वाले स्वामी कौन है?

उत्तर-कार्तिकेय

प्रश्न-22- जह्नुकन्या के नाम से कौन प्रसिध्द है?

उत्तर-गंगा

प्रश्न-23-क्रौञ्चरन्ध्र का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर- हंसद्वार

प्रश्न-24-यक्ष का घर कुबेर के घर से किस दिशा मे स्थित है?

उत्तर- उत्तर दिशा

प्रश्न -25-रावण की तलवार का क्या नाम है?

उत्तर-चन्द्रहास

प्रश्न-26- यक्ष के घर पर पिजड़े मे कौन पाली गयी है?

उत्तर-मैना

प्रश्न-27-यक्ष के घर के द्वार पर दोनों तरफ किसका चित्र बना है?

उत्तर-शंख और पद्म का चित्र

प्रश्न-28-यक्षिणी विरह के दिनों मे कहा पर सोती है?

उत्तर-भूमि पर

प्रश्न-29-यक्ष का शापांत कब होता है?

उत्तर-हरिबोधिनी या देवोत्थान एकादशी को

प्रश्न-30-यक्षिणी कौन सा वाद्ययंत्र बजाती है?

उत्तर-वीणा

प्रश्न-31-यक्ष के घर के बाहर कौनसा वृक्ष स्थित है जिसको यक्षिणी ने पुत्रवत पाला है?

उत्तर-मन्दार वृक्ष

प्रश्न-32-अलकापुरी की समृद्धि का वर्णन किस भाग में है?

उत्तर-उत्तरमेघ में

प्रश्न -33-मेघदूतम् में यक्ष का नाम क्या है?

उत्तर- हेममाली

प्रश्न -34- मेघदूतम् में यक्षिणी का नाम क्या है?

उत्तर- विशालाक्षी

प्रश्न -35-मेघदूतम् में सर्वप्रथम किस पर्वत का वर्णन है?

उत्तर- रामगिरी

प्रश्न -36-मेघदूतम् में सबसे अन्त में किस पर्वत का वर्णन है?

उत्तर- कैलाश  

प्रश्न -37-यक्ष आकाश में मेघ को कब देखता है?

उत्तर- आषाढ़ मास के प्रथम दिवस को

प्रश्न -38-यक्ष के शाप की कितनी अवधि बीत चुकी थी?

उत्तर- आठ माह

प्रश्न -39-मेघदूतम् मंगलाचरण है?

उत्तर- वस्तुनिर्देशात्मक  

प्रश्न -40-शिप्रा नदी के तट पर स्थित नगर है?

उत्तर- उज्जैनी  


तो दोस्तों आज के लिए इतना ही फिर मिलेंगे नये टॉपिक के साथ , तब तक के लिए  👉

                                                                    जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम् |
मेघदूतम् के महत्वपूर्ण प्रश्न- IMPORTANT QUESTION OF MEGHDUTAM Reviewed by Sanskrit Guide on 1:37 am Rating: 5

4 टिप्‍पणियां:

Sanskrit Guide को बेहतर बनाने के लिए आपके विचार अवश्य देवे .

Sanskrit Guide All Right Reseved |

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Blogger द्वारा संचालित.